Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘बेटी छात्रवृत्ति योजना’ छात्रवृत्ति योजना’ शुरु

 

काठमांडू, पुष  १८ –  मधेस प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा में महिलाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरु की जा रही है । प्रदेश के अति विपन्न तथा सीमान्तकृत समुदाय के बालिकाओं को उच्च शिक्षा में जोड़न के लिए प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति योजना शुरु की जा रही है ।
इस छात्रवृत्ति में मधेश के दलित, मुस्लिम, विपन्न और मेधावी छात्राओं को अवसर मिलने की जानकारी मधेस प्रदेश के शिक्षा निर्देशनालय ने दी है । प्रदेश के मुख्यमन्त्री सतिशकुमार सिंह ने सीमान्तकृत तथा विपन्न परिवार की बच्चियों को उच्च शिक्षा में सहुलियत देने के लिए ‘ ‘बेटी छात्रवृत्ति योजना’ छात्रवृत्ति योजना’ शुरु की है ।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंत्रिपरिषद द्वारा तय की गई प्रक्रिया अब प्रांतीय शिक्षा निदेशालय द्वारा की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के आठों जिलों के चार समूह में विभाजित छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी । चार समूह में दलित, मुस्लिम, विपन्न और मेधावी छात्राएं है ।
इस छात्रवृति के लिए पर्याप्त आवेदन प्राप्त हो चुका है और इन्हीं में से चयन शुरु होने की प्रदेश शिक्षा निर्देशनालय के निमित्त प्रमुख ठूलोबाबु दाहाल ने जानकारी दी है ।
निर्देशनालय ने गत मंसिर में ही इस सम्बन्धी सूचना देकर आवेदन आह्वान किया था । छात्रवृत्ति के लिए एक हजार ७१ आवेदन प्राप्त होने की निर्देशनालय ने जानकारी दी है ।
ये छात्रवृत्ति में साधारण और प्राविधिक के लिए रु २५ हजार और रु ३५ हजार देने की व्यवस्था की गई है । प्राविधिक के लिए रु ३५ हजार और साधारण (मानविकी, वाणिज्य, शिक्षा सहित के संकाय)के लिए रु २५ हजार वार्षिक दी जाएगी । ये रकम चयन होने के बाद सम्बद्ध छात्रा के ही बैंक खाता में जमा करने की प्रमुख दाहाल ने जानकारी दी है ।
छात्रवृत्ति में चयन होने के लिए स्पष्ट मापदण्ड रखा गया है कि छात्रा का जन्म स्थान मधेस प्रदेश में हो और स्थायी पता भी मधेश प्रदशे का ही हो तो ऐसे समूह के छात्राओं को ही छात्रवुति दी जाएगी । हालाँकि, प्रावधान है कि देश के किसी भी जिले के सामुदायिक सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों में शिक्षण किया जा सकता है ।
प्रदेश सरकार ने इस शीर्षक में चालु आर्थिक वर्ष में एक करोड ५० लाख बजट विनियोजन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *