Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बझाङ में अलग–अलग जीप दुर्घटनाओं में पाँच लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, पुष १९ – बझाङ में अलग–अलग जीप दुर्घटनाओं में पाँच लोगों की मृत्यु हो गई है ।
बीती रात साढेÞ आठ बजे तलकोट से चैनपुर की ओर से आ रही १ ज ८४३ नम्बर की जीप सड़क से अनियन्त्रित होकर करीब २०० मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
इस दुर्घटना में जीप चालक केदारस्युँ गाँवपालिका–१, रायल के ३३ वर्षिय शम्शेर मल्ल, तलकोट गाँवपालिका–४ के ३६ वर्षीय बम बहादुर धामी, उनकी माँ ७२ वर्षीय जोगेनी देवी धामी और ५ वर्षीया बेटी आकृती धामी की मृत्यु हो गई ।
जीप दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल में ही और आकृति की जिला अस्पताल सिमखेत ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मृत्यु होने की जिला पुलिस कार्यालय बझाङ के सूचना अधिकारी पुलिस निरीक्षक ने जानकारी दी ।
इसी तरह बझाङ के ही मष्टा में हुए एक दूसरे जीप दुर्घटना में चालक की मृत्यु हुई है । मष्टा के भातेखोला से रनाडा की ओर जा रही सु.प.प्र.०१००१ ज १३९८ नं.की जीप सड़क से अनियन्त्रित होकर १०० मीटर  नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस दुर्घटना में चालक मष्टा के ही ४२ वर्षीय धर्म थापा की मृत्यु हुई है । रात ९ बजे के समय में कोटदेवल नामक जगह में जीप दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी पुलिस निरिक्षक ने दी । उक्त जीप में चालक थापा अकेला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *