Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराष्ट्रपति भण्डारी और उपराष्ट्रपति पुन एक बार फिर चर्चा में

 

काठमांडू, पुष १९ – पूर्वराष्ट्रपति विद्या भण्डारी और एक ही कार्यकाल के उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन पासाङ गुरुवार को एक बार फिर से राजनीतिक चर्चा में आ गए हैं । प्रधानमंत्री एवं एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने गुरुवार को भण्डारी से मुलाकात की । दूसरी ओर पुन फिर से माओवादी स्थायी कमिटी की बैठक में सहभागी हुए । भण्डारी सक्रिय राजनीति में वापस लौटने के लिए गृहकार्य कर रही हैं वही पुन ने पार्टी राजनीति शुरु कर दी है ।
एमाले केन्द्रीय कमिटी की बैठक से अलग प्रधानमन्त्री ओली ने पूर्वराष्ट्रपति भण्डारी से मुलाकात की । बुढ़ानीलकण्ठ चपलीस्थित पूर्वराष्ट्रपति निवास में पहुँचकर प्रधानमंत्री ओली ने दो घंटे की मुलाकात की, यह जानकारी उनके सचिवालय ने विज्ञप्ति द्वारा दी गई है । मुलाकात में पिछली राजनीतिक गतिविधि और समसामयिक विषय में बातचीत होने का भी विज्ञप्ति में उल्लेख है ।
पूर्वराष्ट्रपति भण्डारी एमाले का नेतृत्व लेने के लिए राजनीति में वापस आने की तैयारी कर रही हैं । और इसके लिए नेताओं के साथ निरन्तर संवाद में हैं । इस तरह के समाचार भी आ रहे हैं । ऐसे में प्रधानमन्त्री ओली द्वारा ताजा मुलाकात अर्थपूर्ण मानी जा रही है । एमाले का एक समूह भण्डारी को पार्टी राजनीति में लाने और अध्यक्ष बनाने की रणनीति में है ।
वैसे ओली पहले भी कई बार कह चुके हैं कि भण्डारी राजनीति में सक्रिय हो सकती है । महासचिव शंकर पोखरेल ने भी कहा कि भण्डारी राजनीति में आती है तो उनका स्वागत है ।
गुरुवार को ही पूर्वउपराष्ट्रपति पुन माओवादी के स्थायी समिति की बैठक में भी उपस्थित हुए । पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में हुई स्थायी समिति की बैठक में पुन भी सहभागी थे । इससे पहले वो माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड निवास में हुए पदाधिकारी की बैठक में भी उपस्थित हुए थे ।
पुन आमन्त्रित के रूप में बैठक में उपस्थित होते आए हैं । आगामी केन्द्रीय कमिटी बैठक से पुन को उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है । पुन ने सार्वजनिक कार्यक्रम में ही कहा कि वो रातो(लाल) झंडा पकड़ने के लिए तैयार है । यानी राजनीति में सक्रिय होने का संकेत कर चुके हैैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com