पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। 3जनवरीको मधुबनी रेलवे स्टेशन के परिसर स्थित स्मृति स्मारक स्थल पर क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश सह पूर्व सदस्य मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति समस्तीपुर मंडल के सदस्य स्वर्णिम कुमार गुप्ता के संयोजन मे श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया, तथा मिथिलॉंचल के बिभूति पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा जी को भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। उन्होंने ललितबाबू की प्रतिमा स्मृति स्मारक पर लगाने की मांग रेल प्रशासन से किया। ललित बाबू में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की कला थी। उपस्थित अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये समाजसेवी तथा साहित्यकार उदय जायसवाल जी ने कहा की ललित बाबू का मिथिला में रेलवे का जाल बिछाया तथा मिथिला चित्रकला के संबर्धन में स्मरणीय योगदान रहा है जो आज भी राजनीतिक स्तर पर अपनी इसी शैली से विशिष्ट सकारात्मक पहचान स्थापित किया और सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। इस मौके पर शिक्षाविद ध्रुव नारायण त्रिपाठी रत्नेश श्रीवास्तव स्टेशनअधीक्षक राजेश कुमार,लक्ष्मण कुमार,शंकर झा रमानाथ झा,जी आर पी प्रभारी महेन्द्र मंडल तथा राकेश कुमार तथा अन्य लोगो की गरिमामयी उपस्थिति रही।


