Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आजीवन सदस्य तथा शतक रक्तदाता को सम्मान

 

नेपालगन्ज/(बाँके)  । बाँके जिला के नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उपशाखा की २० वीं उपशाखा सभा में उपशाखा के आजीवन सदस्य तथा शतक रक्तदाता १ सौ २ बार रक्तदान करनेवाले सञ्चारकर्मी तथा नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार नेपालगञ्ज १९ निवासी पवन जायसवाल को पौष १९ गते शुक्रवार को सम्मान किया गया । 

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल रेडक्रस सोसाइटी लुम्बिनी प्रदेश के उपमहासचिव राज कुमार वर्मा ने रेडक्रस के प्रवर्तक जाँ हेनरी ड्यूना के तस्बीर में माल्यार्पण तथा ब्यानर वाचन करके २० वीं उपशाखा सभा की बिधिवत रुप में उद्घाटन किया ।

नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उपशाखा बाँके के उपसचिव मीरा अधिकारीद्वारा सञ्चालित, उपशाखा के सभापति शिव कुमार वर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में वार्षिक प्रगति प्रतिबेदन २०८०÷०८१ का उप सचिव मीरा अधिकारी ने प्रस्तुत की थी । व्यय २०८०÷०८१ का प्रतिवेदन पुरैनी उपशाखा कार्य समिति महिला सदस्य सुमित्रा मल्ल ने प्रस्तुत की थी । कार्यक्रम में तथा आ.ब २०८०÷०८१ में २ लाख ७४ हजार की खर्च बिवरण प्रस्तुत की थी ।

वह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोर्बधनसिंह सम्झना, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा, वडा नं.२२ के पूर्व वडाध्यक्ष बिद्याराम वर्मा, नेरेसो पुरैनी उपशाखा के निर्वतमान सभापति फन बहादुर गुरुङ्ग, उपशाखा आजीवन सदस्य तथा नेपाली काँग्रेस महाअधिबेसन प्रतिनिधि प्रमेश्वरी पाठक, नेपाली काँग्रेस नगर का.ब. सभापति धनराज वर्मा लगायत लोगों ने २० वींं पुरैनी उपशाखा सभा की शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया ।

यह भी पढें   ईरान में इंटरनेट पुनः सुचारु करने की स्वीकृति

इसी तरह वह कार्यक्रम में उपशाखा के आजीवन सदस्य तथा शतक रक्तदाता, सञ्चारकर्मी नेपालगञ्ज १९ निवासी पवन जायसवाल को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी लुम्बिनी प्रदेश के उपमहासचिव राज कुमार वर्मा, बिशिष्ट अतिथि नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोर्बधनसिंह सम्झना, पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा, परैनी उपशाखा के सभापति शिव कुमार वर्मा लगायत लोगों ने अबीर, गम्छा सहित सम्मानपत्र प्रदान करके सम्मानित किया । 

कार्यक्रम में सभाध्यक्ष शिव कुमार वर्मा पुरैनी उपशाखा ने अपनी बचारों में कहा  जल्द ही उपशाखा की ओर से बृहत रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया जाएगा बताया । पुरैनी उप शाखा बनाने के तत्कालिन वडा नं.२२ के वडाध्यक्ष बिद्याराम वर्मा ने सहयोग किया । विभिन्न रेडक्रस प्रेमियों ने भी सहयोग किया । इस उपशाखा को तीन वार्ड नं.बसुदेवपुर १९, वार्ड नं.२१ पुरैना और वार्ड नं.२२ ले पुरैनी ने उपशाखा को सहयोग करते आ रही है बताया । 

 

आ.ब २०८०÷०८१ में हुई  प्रगति विवरण  वडा नं.२२ नहरपुर्वा में अपने ही  उपशाखा भवन में कार्यालय खोलकर सञ्चालन करते आई है  अभी तक कार्य समिति की बैठक ने की निर्णय को कार्यान्वयन करने की पूर्ण रुप से प्रयास हुई है । इस उप शाखा अन्तर्गत १ सामुदायिक स्तर की युवा सर्कल और ३ जुनियर सर्कल गठन होकर सक्रिय रुप से काम करते आ रही है । उपशाखा के नाम में साँग्रिला डेभलपमेन्ट बैंक नेपालगञ्ज में बचत खाता सञ्चालन में रही है । उपशाखा अन्र्तगत रही वार्ड नं.२२ कीे पुरैनी, वार्ड नं.१९ बसुदेवपुर और २१ पुरैना में अलग अलग प्रकृतिक प्रकोप से पिडित परिवारों को सेवा उपलब्ध कराते आई है, जैसे आगलागी, बाढ पिडित और वर्षा से पिडित परिवारों को कपडा, बर्तन, त्रिपाल, कम्बल, बाल्टी और अन्य सामग्री वितरण किया गया । वडा नं.२२ की वडा कार्यालय की सहयोग में बाउण्ड्री के अन्दर निर्माण, १ थान मोटर पम्म जडान किया गया । नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका की सहयोग में सिढी और रेलिङ्ग निर्माण किया गया । वार्ड नं.२२ और १९ की सहयोग में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ४२ लोगों ने रक्तदान किया, वार्ड नं.२१ द्वारा १ थान सोफा सेट उपशाखा को प्रदान, उपशाखा से १२ लोगों को आजीवन सदस्यता प्रदान किया गया, लायन्स क्लब और साना किसान पुरैनी की सहयोग और उपशाखा के समन्वय में महिलाएँ के लिये बच्चेदानी (पाठेघर) शिविर सञ्चालन , बिश्व रेडक्रस दिवस के अवसर पर आधारभूत बिद्यालय पुरैनी में रेडक्रस अभियान सम्बन्धी कार्यक्रम सञ्चालन किया गया था । 

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 मई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

आगामी आर्थिक वर्ष २०८१÷०८२ के लिये प्रस्ताविक कार्यक्रम तथा लक्ष्य में उप शाखा में आजीवन सदस्यता बृद्धि की जाएगी, बृहत रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन, उपशाखाद्वारा युवा सर्कल और जुनियर सर्कल को रेडक्रस अभियान और नेतृत्व बिकास तालिम की आयोजन, वडा नं.२२ पुरैनी , १९ बसुदेवपुर और २१ पुरैना की सहयोग में बिभिन्न कार्यक्रम सञ्चालन की जाएगी, उपशाखाद्वारा बिभिन्न रेडक्रस दिवस भव्यता की मनायी जाएगी , इस उपशाखा अन्र्तगत वार्ड नं.नं.२२ पुरैनी , वार्ड नं.१९ को बसुदेवपुर और २१ पुरैना के बिपद से पिडित परिवारों को आवश्यक सामाग्री जिला शाखा की सहकार्य में उपलब्ध कराया जाएगा प्रतिवेदन में उल्लेख रही है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोर्बधनसिंह सम्झना ने धन कुमारी गोडिया को आजीवन सदस्यता प्रमाणपत्र वितरण किया । कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा की सदस्य तथा आजीवन सदस्य खगेश्वरी रावत ने स्वागत मन्तव्य की थी । वह  कार्यक्रम में पुरैनी उपशाखा अन्तर्गत वडा नं.२२ पुरैनी , १९ बसुदेवपुर और २१ पुरैना के आजीवन सदस्य, उपशाखा के पधाधिकारियों  की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *