भूपेन्द्र बडुवाल हत्या प्रकरण के अभियुक्त काठमांडू से गिरफ्तार
काठमांडू, पुष १९ – कैलाली के लम्कीचुहा नगरपालिका–१ के २३ वर्षीय भूपेन्द्र बडुवाल हत्या प्रकरण में संलग्न एक अभियुक्त को काठमांडू से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त लम्कीचुहा नगरपालिका–१ का २५ वर्षीय हिमाल शाही है । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) कबिन्द्रसिंह बोहरा ने दी है ।
उनके अनुसार शाही को कोटेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है । शुक्रवार गिरफ्तार शाही को विमान द्वारा धनगढ़ी ले जाया गया है । बडुवाल का २३ कात्तिक २०७८ में टीकापुर नगरपालिका–१ में हत्या हुई थी ।
पुलिस द्वारा किए गए अनुसन्धान के आधार में २६ फागुन २०७८ में जिला सरकारी वकिल के कार्यालय ने जिला अदालत में मुख्य अभियुक्त नवीन रावल सहित के २१ लोगों के विरुद्ध मुद्दा दायर किया गया था । अभियुक्त में से १२ लोगों को गिरफ्तार कर पुर्पक्ष के लिए कारागार चलान हो चुका है । लेकिन मुद्दा का अन्तिम फैसला नहीं हो पाया है । उक्त मुद्दें में बार–बार पेशी तय होने पर भी अभी तक अन्तिम सुनवाई नहीं हो पाई है ।

