एमाले के केन्द्रीय कमिटी की बैठक आज से शुरु
काठमांडू, पुष २१ – आज रविवार से सत्तारुढ़ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले के केन्द्रीय कमिटी की बैठक शुरु होने वाली है । एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में सरकार गठन होने के बाद पहली बार केन्द्रीय कमिटी की बैठक होने जा रही है ।
सुबह ११ बजे से केन्द्रीय कार्यालय च्यासल में शुरु होने जा रही बैठक में अध्यक्ष केपी शर्मा ओली द्वारा राजनीतिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की कार्यतालिका है । बैठक की शुरुआत में ही अध्यक्ष ओली पिछले राष्ट्रीय राजनीतिक परिस्थिति के बारे में मन्तव्य देंगे ।
राजनीतिक प्रतिवेदन में आने वाली कार्ययोजना, पार्टी संगठन सुदृढीकरण, वर्तमान सरकार गठन, इससे पहले के सरकार में साझेदारी, सरकार की प्राथमिकता, संविधान संशोधन, आर्थिक सुधार, सहकारी आदि के विषयों को समेटा गया है ।
इससे पहले के बैठक में अध्यक्ष के प्रतिवेदन पर समूहगत चर्चा होती थी । लेकिन इस बार प्रत्येक केन्द्रीय सदस्य अलग अलग अपनी धारणा रख सकते हैं । प्रत्येक सदस्य को करीब तीन मिनेट का समय उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है ।
दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में केन्द्रीय सदस्य और आयोग के प्रमुख के साथ ही अन्य नेता सहभागी होंगे । बैठक से संविधान संशोधन आदि एजेन्डा में ठोस धारणा तय किए जाने की जानकारी दी गई है ।


