Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस के पूर्व आईजीपी सर्वेन्द्र खनाल ने एमाले पार्टी छोड़ा

 

काठमांडू, पुष २१ – नेपाल पुलिस के पूर्व आईजीपी सर्वेन्द्र खनाल ने एमाले पार्टी छोड़ दिया है ।
आज (रविवार) की सुबह सामाजिक सञ्जाल में उन्होंने एक स्टाटस लिखा कि वो किसी भी पार्टी में आबद्ध नहीं हैं । उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि ‘मैंने महसूस किया है कि मेरी राजनीतिक स्थिति अभी भ्रमित है । इसलिए मैं इस माध्यम से इस बात को स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि मैं अभी किसी भी राजनैतिक पार्टी से आवद्ध नहीं हूँ । मैं स्वतन्त्र रुप में स्थानीय और राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहा हूँ । मैं देश और समाज के हित के लिए अपने समय परिस्थिति को अनुकूल देखते हुए हमेशा अपनी क्षमता अनुसार काम करता रहता हूँ । नेपाल पुलिस से अवकाश प्राप्त होने के बाद उन्होंने २०७९ के असोज में एमाले में प्रवेश किया था ।
वे ०७९ के प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में काठमांडू क्षेत्र नम्बर ६ में एमाले से उम्मीदवार बने थे । लेकिन वे रास्वपा के शिशिर खनाल से पराजित हो गए थे ।
बाद में उन्हें तनहुँ के उपनिर्वाचन में भी एमाले ने टिकट दिया था । वहाँ भी वो तीसरे नंबर पर आए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *