Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज मे भ्रटाचार के बिरुद्ध एकिकृत अभियान

 

20141223_152905नेपालगन्ज,(बाँके), पवन जायसवाल २०७१ माघ १३
ट्रान्सपरेन्सी ईन्टरनेशनल नेपाल के सहयोग में बासद्धारा नेपालगन्ज में आयोजित नेपाल में सदाचार निर्माण परियोजना के समन्वय में बैठक तथा अन्तरक्रिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में बोलते हुये ट्रान्सपरेन्सी ईन्टरनेशनल नेपाल के पूर्व अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बिष्णु बहादुर केसी ने भ्रष्टाचार न्यूनीकरण करने के लिये अदम्य साहस चाहिए कहते हुयें उस के लियें साझा प्रयास की आवश्यकता है बताया ।
देश में भ्रष्टाचार यत्र तत्र ब्याप्त रहा है कहते हुयें सभी लोग भ्रष्टाचार बिरुद्ध के अभियान में एकजुट होने के लियें अपिल किया ।
कार्यक्रम के बिशिष्ट अतिथि तथा बँँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी बेद प्रकास लेखक ने भ्रष्टाचार इन्सान के सोच के कारण होता है कहते हुयें भ्रष्टाचार बिरुद्ध के अभियान संचालन करना सभी लोग अपना प्रवृति तथा ब्यवहारों में परिवर्तन करना चाहिए बताया ।
कार्यक्रम के दुसरे बिशिष्ट अतिथि तथा टीआई नेपाल के महासचिव मुकुन्द बहादुर प्रधान ने नेपाल में बढ्ते गया भ्रष्टाचार न्यूनीकरण करने के लियें  सदाचार प्रणाली की आवश्यक रही है बताया ।
SAM_1524कार्यक्रम में गैर सरकारी संस्था महासंघ केन्द्रीय कार्यसमिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल नाथ योगी, जिला शिक्षा अधिकारी देबेन्द्र राज खनाल, जिला कृषि विकास कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद प्रधान, जिला विकास समिति के अधिकृत भरत मल्ल, जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय के प्रमुख नागेन्द्र चौधरी, बास के सल्लाहकार तथा नेपाल प्राध्यापक संघ महेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस के अध्यक्ष रुद्र तिमिल्सिना, नेपालगन्ज उद्योग बाणिजय संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, गैसस नेटवर्क बास के अध्यक्ष चन्द्र प्रसाद तिमिल्सिना, स्थानीय मानव अधिकार संजाल के संयोजक तेज बिक्रम शाह लगाएत लोगों ने बिचार व्यक्त किया था ।
कार्यक्रम अधिकृत हेमराज भट्ट ने संचालन किया कार्यक्रम में स्वागत तथा परियोजना के बारे में जानकारी बास कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने किया था  कार्यक्रम में धन्यबाद ज्ञापन सहित समापन बास के कार्यवाहक अध्यक्ष कल्पना अधिकारी ने की थी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *