बाँके जिला के मुस्लिम तथा अल्पसख्यक समुदाय को सूचना के हक की जानकारी
नेपालगन्ज, पवन जायसवाल, माघ १६ गते ।
बाँके जिला के मुस्लिम तथा अल्पसख्यक और पिछरे समुदाय को सूचना का हक के विषय में माघ १६ गते को नेपालगन्ज स्थित न्यू इन्द्रेणी होटल में एक जानकारी कराया गया ।
सूचना और मानव अधिकार अनुसधान केन्द्र नेपालगन्ज ने इस समुदाय के नागरिकों को सूचना के हक के बारे में जानकारी दिया। विभिन्न सार्वजनिक निकायों में ये समुदायों की पहुँच एकदम न्यून होने के नाते पहुँच अभिबृद्धि करने के उद्देश्य से इस प्रकार की अभिमुखीकरण किया गया है ।
कार्यक्रम में सूचना के हक के विभिन्न पक्षों के विषय पर केन्द्र के अध्यक्ष अधिवक्ता विश्वजीत तिवारी और राकेश कुमार मिश्र ने सहजीकरण किया था । उस अवसर पर सहभागियों ने स्थानीय निकायों में अपने लोगों के लियें आने वाले लक्षित वर्ग के कार्यक्रम के विषय पर सूचना माग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुयें सार्वजनिक निकायों से प्रवाह होनेवाला विभिन्न सेवाए में सहज पहुँच होने के लियें माँग किया गया । उन लोगों ने सरोकारवालों निकाय ने अपनों लियें खास इन्टेष्ट नही देतें है लक्षित योजना तथा कार्यक्रम अलग करने के लियें जोड दिया गया ।
कार्यक्रम में बाँके जिला नेत्रहीन संघ के सचिव शेरबहादुर बुढा, कार्यक्रम संयोजक भोलानाथ त्रिपाठी, पश्चिम तारा नेपाल की परिना चौधरी, राजेन्द्र धोवी, फातिमा फाउण्डेशन नेपालगन्ज की कैकसा अन्सारी, सुवेदा फरहिन, सूचना अधिकारकर्मी सोम गुरुग, आरटिआई ग्रुप गनापुर के संयोजक नारायण पाल, राष्ट्रीय मधेशी अपांग महासंघ नेपाल बाँके जिला के राजेश क्षेत्री, नागरिक समाज के उदयराज यादव लगायत लोगों ने सार्वजनिक निकाय से प्रवाह होनेवाला सेवाए“ में उठाना पडा कठिनाईयों के बारे में अपनी अपनी धारणाए“ ब्यक्त कियें थे ।
कार्यक्रम में अपागंता हुयें, दृष्टिविहिन, मुस्लिम तथा अल्पसंख्यक, दलित और पीछे रहे समुदाय के करके करीब ५५ लोगों की सहभागिता रही सूचना और मानव अधिकार अनुसधान केन्द्र नेपालगन्ज के राकेश कुमार मिश्र ने जानकारी दी ।

