Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशवादी दलों के साथ मोर्चाबन्दी के लिए जनमत पार्टी ने बनाया कार्यदल

 

काठमांडू, ६ जनवरी । मधेशवादी दलों के साथ मोर्चाबन्दी के लिए जनमत पार्टी ने एक कार्यदल निर्माण किया है । पिछली बार मधेश केन्द्रीत दलों के बीच राजनीतिक गतिविधि बढ़ती जा रही है । सत्ताधारी दल नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले बीच संविधान संशोधन संबंधी विषय को लेकर जो चर्चा हो रही है, उसमें अपनी पोजिसन के लिए मधेश केन्द्रीत पार्टी तथा नेता भी क्रियाशील हो रहे हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में जनमत पार्टी ने भी पार्टी मधेशवादी शक्ति के बीच मोर्चाबन्दी के लिए कार्यदल बनाया है ।
मधेशवादी पार्टी और नेताओं के साथ बातचित करने के लिए जनमत पार्टी ने पार्टी उपाध्यक्ष अब्दुल खान और प्रवक्ता डा. शरदसिंह यादव को जिम्मेदारी दी है । पार्टी प्रवक्ता डा. यादव ने कहा है कि संविधान संशोधन, मधेशवादी शक्तियों के बीच कार्यगत एकता, पार्टी एकीकरण जैसे मुद्दों के लिए कार्यदल क्रियाशील रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *