Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल प्रजातंत्र सेनानी का प्रथम अधिवेशन संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल प्रजातंत्र सेनानी मधेश प्रदेश का प्रथम अधिवेशन राम भरत साह की अध्यक्षता में संपन्न रविवार को जनकपुरधाम में संपन्न हुयी।इस अधिवेशन का प्रमुख अतिथि पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री विमलेंद्र निधि थे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निरंकुश राजशाही को समाप्त कर प्रजातंत्र स्थापना के लिए बड़ी संख्या में प्रजातंत्र सेनानी शहीद हुए।बहुतों ने जेल की यातना सही है। शहीद दुर्गा नंद झा,महेंद्र नारायण निधि, राम नारायण मिश्र जैसे प्रजातंत्र सेनानी को हम भूला नहीं सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि अभी भी प्रजातंत्र सेनानी जीवित है। सरकार प्रजातंत्र सेनानी को भारत की तरह प्रजातंत्र सेनानी को पेंशन तथा अन्य सुविधा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर प्रजातंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया।इस कार्यक्रम में केन्द्रीय अध्यक्ष बाल कृष्ण दाहाल, सांसद मुक्ता कुमारी यादव, पूर्व सांसद चंद्र मोहन यादव, नेपाली कांग्रेस के मधेश प्रदेश के सभापति कृष्ण कुमार यादव, पूर्व मंत्री तथा विधायक राम सरोज यादव, पूर्व मंत्री तथा विधायक वीरेंद्र सिंह, नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पंजियार,महोतरी जिला अध्यक्ष नागेन्द्र यादव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com