Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हजार किमी दौड़ लगाकर आया छह वर्षीय बच्चा ने किया राम लला का दर्शन

 


जनकपुरधाम(नेपाल) । 7 जनवरी को श्रीराम लला के आसपास आज दो विलक्षण प्रतिभाएं हैं। एक नौजवान जो देशी टार्जन के नाम से जाना जाता है। अनाज नहीं खाता, गोदुग्ध से पेट भरता है,साबुन की जगह नहाने में गोबर मलता है। गोमूत्र का सेवन करता है। सुबह शाम पांच-पांच हजार सपाट लगाता है और गिनीज बुक समेत तेरह रिकॉर्ड उसके खाते में है। दूसरा छह साल का यूकेजी में पढ़ने वाला बच्चा है । पंजाब से दौड़ लगाते हुए आ रहा है। एक महीने तेईस दिन में हजार किलोमीटर से अधिक दौड़ चुका है।इस समय प्रभु श्रीराम के निकट ही देहात में भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बल्ले के अयोध्या फेमिली रेस्टोरेंट लखनऊ मार्ग पर है। मोहब्बत नाम वाले इस बच्चे की ग्यारह को मुख्यमंत्री से भेंट भी होनी है।
संजय सिंह पहलवान उपाख्य देसी टार्जन रहने वाले पलवल, हरियाणा के हैं लेकिन एक जगह नहीं टिकते।अब पूरा देश ही उनका घर है। वे ट्रेन से उतरकर अपने मित्र सुशील मिश्र के साथ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बल्ले के घर रामनगर (धौरहरा) पहुंचे और सुबह के नियमित सपाट लगाए, गोमाता की वन्दना की और गोबर स्नान किया। इस मध्य गांव के सैकड़ों लोग गोदुग्ध, गोमूत्र की अद्भुत क्षमता का उदाहरण देखने इकट्ठा हो गए। 75 वर्ष से अधिक आयु के गृह स्वामी राधा मोहन सिंह ने भी टार्जन के साथ सपाट लगाया। देसी टार्जन कामाख्या देवी मन्दिर तथा भरत कुंड पर दर्शन के बाद आज शाम श्रोराम लला का दर्शन करने पहुंचे। अभी कुछ समय यहीं बिताने के बाद देसी टार्जन बिहार की अपनी तय यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। देर शाम दोनों प्रतिभाओं की मुलाकात भी तय है।

यह भी पढें   संसद चल रही अवस्था में अध्यादेश लाना लोकतांत्रिक मान्यताओं के विपरीत – भीष्मराज आङ्देम्बे

छह वर्षीय मोहब्बत ग्राम किलियांवाली पोस्ट अबोहर, तहसील हबोर जिला फाजिल्का, पंजाब का रहने वाला है। वहां बालाजी धाम से एक सैन्य अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मोहब्बत के दौड़ की शुरुआत कराई। पूरे रास्ते बालक के अभिभावक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के सम्पर्क में रहे। यह भी पता चला है कि प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन इस नन्हे धावक की मुख्यमंत्री से भेंट भी होनी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *