Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश भर में पश्चिमी हवाओं का असर… तराई में कुहासा

 

काठमांडू, पुष २४ – जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि अभी देशभर में पश्चिमी हवाओं का समान्य असर पड़ रहा है । बुधवार की सुबह देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे बाकी भू–भाग में मौसम मुख्यतया साफ रहेगा । तराई के बहुत से स्थानों में कुहासा लगने की भी जानकारी महाशाखा ने दी है ।
इसी तरह आज दिन में कोशी प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने और बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ रहने का महाशाखा ने जानकारी दी है । बुधवार की रात में भी कोशी प्रदेश के ही हिमाली और पहाड़ी भूभा में आंशिक बादल छाए रहने और बाकी भूभाग में मौसम मुख्यतया साफ रहने की महाशाखा द्वारा दी गई है ।
महाशाखा ने सुबह के समय में तराई तथा उपत्यका कुछ स्थानों कुहासा लगने की संभावना को देखते दैनिक जनजीवन, स्वास्थ्य, यातायात तथा हवाई उड्डयन में क्षणिक असर पड़ सकता है इसलिए आवश्यक सतर्कता अपनाने का भी महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *