बढ़ते ठंढ़ के कारण विद्यालयों की गई छुट्टियां
काठमांडू, पुष २५ – एक सप्ताह से निरन्तर रुप में शीतलहर चलने के बाद कञ्चनपुर के स्थानीय तह ने विद्यालयों में छुट्टियां दे दी हैै ।
ठंढ़ बढ़ने के बाद शुक्लाफाँटा नगरपालिका, पुनर्वास नगरपालिका और कृष्णपुर नगरपालिका ने विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी है ।
ठंढ़ के कारण से विद्यालय के पठनपाठन प्रभावित होने के साथ ही विद्यार्थी के स्वास्थ्य अवस्था में प्रतिकूल असर पड़ने लगा था । इसके बाद विद्यालयों में छुट्टी देने की शुक्लाफाँटा नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत खेमराज विष्ट ने जानकारी दी है ।
उनके अनुसार नगर क्षेत्र के सामुदायिक और संस्थागत विद्यालय में इसी पुस २५ गते से लेकर पुस २८ गते तक के लिए छुट्टी दी गई है । कृष्णपुर नगरपालिका जाड़े की छुट्टी को मिलाते हुए विद्यालयों में पुस २३ गते से लेकर २८ गते तक की छुट्टी दी है । देश के और भी भागों में ठंढ़ बढ़ने के साथ ही विद्यालयों में छुट्टी कर दी गई है ।


