जसपा नेपाल के केन्द्रीय विभागों को नेतृत्व मिला
काठमांडू, पुष २५ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के केन्द्रीय विभागों में नेतृत्व का चयन कर लिया गया है । पार्टी द्वारा गठन किए गए केन्द्रीय विभागों में प्रमुख, उपप्रमुख और सचिव आदि पदाधिकारियों का चयन किया गया है ।
जसपा नेपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध विभाग, प्रचार प्रसार तथा प्रकाशन विभाग, आर्थिक विभाग, सूचना संचार विज्ञान तथा प्रविधि विभाग और युवा, विद्यार्थी तथा खेलकूद विभाग के प्रमुख पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक से तय किया तथा अन्य सम्बन्धित विभाग की बैठक से प्रमुख जैसे पदाधिकारियों का चयन किया है ।
अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध विभाग प्रमुख में अर्जुन थापा, प्रचार प्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख में पूर्ण बस्नेत, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या विभाग प्रमुख में सुरेन्द्र यादव और पार्टी स्कूल तथा प्रशिक्षण विभाग प्रमुख में सुरेश मण्डल चयन हुए हैं ।
इसी तरह विभागीय प्रमुख की जिम्मेदारी पाने वालों में आर्थिक विभाग में बलराम महतो, सूचना सञ्चार विज्ञान तथा प्रविधि विभाग में जितेन्द्रकुमार यादव, युवा विद्यार्थी तथा खेलकूद विभाग में विदेश्वर यादव (बिक्की), महिला विभाग में प्रमीला कुमारी और सहकारी तथा गरीबी निवारण विभाग में उदयकान्त मिश्र हैं ।
विभाग की बैठक से सामाजिक सेवा तथा गैर सरकारी संस्था विभाग में विनीता यादव, उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति विभाग में लक्ष्मण गुरुङ, बौद्धिक पेसाकर्मी तथा ट्रेड युनियन विभाग में हेमचन्द्र महतो ने विभागीय प्रमुख की जिम्मेदारी पाई है ।
गठन किए गए सङ्गठन विभाग और कानून विभाग में पदाधिकारियों का चयन करना बाकी है । अन्य विभागों में आगामी पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक से गठन की जाएगी ।


