Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लेखा समिति सभापति ऋषिकेष पोखरेल के स्वकीय सचिव अनिल पोखरेल हुए गिरफ्तार

 

काठमांडू, पुष २५ – संसद् के सार्वजनिक लेखा समिति सभापति ऋषिकेष पोखरेल के स्वकीय सचिव अनिल पोखरेल को गिरफ्तार किया गया है । उन्हें विराटनगर से गिरफ्तार करने की जानकारी कोसी प्रदेश पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस वरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) भीमबहादुर दाहाल ने दी है । उनके अनुसार, अनिल को जिला पुलिस कार्यालय मोरङ में रखा गया है ।
उनपर एमबीबीएस में नाम निकालवा देने के लिए ३८ लाख ८० हजार रुपया ठगने का ओराप लगाया गया । इस धोखाधड़ी की घटना जब बाहर आई तो उसके तुरंत बाद ही सभापति पोखरेल नेउन्हें बर्खास्ता कर दिया था । गत सोमवार मोरङ जिला अदालत ने अनिल के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी की थी ।
उन पर वरिष्ठ कृषि प्रसार अधिकृत से अवकाश प्राप्त सप्तरी के बौआलाल चौधरी से रकम लेने का आरोप है । चौधरी की बेटी का नाम एमबीबीएस में निकाल देने के नाम पर अनिल ने २०७१ से ०७३ के बीच में तीन चार करके ३८ लाख ८० हजार रुपये चेक द्वारा लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *