त्रिभुवन एयरपोर्ट से सोने के साथ २ युवतियां गिरफ्तार
काठमांडू, पुष २५ – त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आगमन गेट से पुलिस ने दो युवतियों को सोने के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बुधवार की दोपहर को १४९. ११ ग्राम सोने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होने वाले में झापा के कनकाई नगरपालिका–११ की ३६ वर्षीया पुष्पा माले और सिन्धुपाल्चोक बाह्रविसे नगरपालिका–१ घर की ३२ वर्षीया फुर्पा लामु तामाङ है । नेपाल एयरलाइन्स के उड़ान द्वारा दोहा से काठमांडू आई पुष्पा को ६७.५१ ग्राम और फुर्पा को ८१.६० ग्राम सोना सहित पुलिस ने गिफ्तार किया है ।

