Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीडि़तों की बचत रकम वापस लौटाने की पहल करुँगा – रवि लामिछाने

 

काठमांडू, पुष २५ – पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी के बचत रकम गबन के मुद्दें में कास्की जिला अदालत ने प्रतिवादियों को अपनी बात को रखने का समय दिया है । इसी क्रम में आरोपी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) सभापति रवि लामिछाने ने कहा कि पीडि़तों की बचत रकम वापस लौटाने की पहल करेंगे ।
उन्होंने कहा – मैं पीडि़तों की बचत वापस लाने की कोशिश करूंगा । बाहर बैठकर प्रारंभिक कार्य करने की व्यवस्था होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि जब मैं गृह मंत्री था, तब भी मैंने अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं किया । अब भी इसके दुरुपयोग की स्थिति नहीं है ।
उन्होंने कहा कि मैं जब भी अदालत में पेश होने आता हूँ, एक रिपोर्ट लेकर आता हूँ । नेपाल के राजनीतिक दलों में हमारी पार्टी रास्वपा एक जिम्मेदार पार्टी है । उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की ५५ पन्नों की रिपोर्ट को भी संसदीय जांच समिति का हिस्सा बनाया गया है ।
इस मुद्दें को लेकर आज ही आदेश आने की संभावना है । इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है । यहाँ तक की पुलिस बाहेक सड़क पर कोई अन्य नहीं दिखाई दे रहा है ।
न्यायाधीश नीतिज राई के इजलास में इसी पुस १६ गते से उक्त मुद्दें के सात प्रतिवादियों को लेकर बहस जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *