नेपाल में पर्यटक बढ़ाने के उद्देश्य से जनकपुरधाम के मेयर सहित 26सदस्यीय टीम भारत भ्रमण पर

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से नेपाल टूरिज्म बोर्ड काठमांडू के नेतृत्व 26सदस्यीय टीम 8जनवरी को एक सप्ताह की यात्रा पर भारत गये हैं। यात्रा का उद्देश्य नेपाल में भारत के टूरिस्ट काठमांडू, पोखरा, जनकपुरधाम,लुम्विनी, मुक्तिनाथ, गढ़ीमाई, छिन्नमस्ता, आदि धार्मिक तथा हिल स्टेशन में आए। इसी तरह नेपाल के पर्यटक भी अयोध्या,मथुरा, हरिद्वार,आगरा,प्रयाग,बनारस सहित अन्य धार्मिक तथा हिल स्टेशन में जाए। इससे दोनो देशो के पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा। दोनो देशों के टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी, होटल व्यवसायी के बीच समझौता भी किया जाएगा। उपयुक्त जानकारी मेयर मनोज कुमार साह ने दी है।इस टीम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह भी शामिल हैं। टीम में नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सीनियर मैनेजर शारदा श्रेष्ठ , सीनियर आफीसर,सीता राम दहाल के अलावे विभिन्न टूर एण्ड ट्रेवल्स के संचालक होटल व्यवसायी तथा पत्रकार भी शामिल हैं। यात्रा में सूरज बिक्रम राणा (सीनियर आफीसर सेल्स ,बुद्धा एयर , दिल्ली), सूर्या पाठक ( सोहम जोर्नी प्रा.लि.), दिनेश घिमिरे ( शिवालय होलीडे प्रा.लि.), विकास कन्डेल ( एयर विंग्स टूर एंड ट्रेवल्स प्रा.लि.), विराज मास्के(प्रयास ट्रेवल्स एंड टूर प्रा.लि.), रबिन खर्का (बी.लाइन टूर एंड ट्रेवल्स प्रा.लि.), बिदुर प्रकाश खतिबाड़ा ( जुगल होलीडे प्रा.लि.), सुदर्शन पौडेल ( हाई पीक एडभेन्चर प्रा.लि.), विजय रिजाल( ज्वाय ट्रेवल्स एंड टूर प्रा.लि.), माया प्रकाश भट्ट ( जगदंबा टूर एंड ट्रेवल्स प्रा.लि.), किशोर खर्गा ( एक्पलोर सुदूर पश्चिम टूर एंड ट्रेवल्स प्रा.लि.), दीपक राजवंशी ( विल्ड लाइफ फोटोग्राफर/ मेंबर होटल एसोसिएशन), सीता वसेल (सीता टूर एंड ट्रेवल्स प्रा.लि.), कृष्णा प्रसाद अधिकारी ( अशोका टूर एंड ट्रेवल्स प्रा.लि.), बरूण ज्ञवाली ( अयान होली डे), भगीराम ओली ( डिपसन ट्रैवल्स), वीरेंद्र साह (गुड च्वाइस ट्रेवल्स एंड टूर प्रा.लि.), केशव राज बिष्ट (नेपाल टेलीविजन),दीप बहादुर शाही ( रायल टाइगर काटेज), पूनम थापा ( होटल निरवना), अक्षत श्रीवास्तव (होटल नेन्स ),चेत बहादुर अधिकारी(नेशनल न्यूज एजेंसी) शामिल हैं।

