पहाड़ में बारिश, हिमाली क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना
काठमांडू, पुष २८ – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी देश में पश्चिमी न्यून चापीय प्रणाली का आंशिक प्रभाव है । इसी प्रभाव के कारण आज रविवार देश के विभिन्न भाग में बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है ।
सुदूरपश्चिम, कर्णाली, बागमती और कोशी प्रदेश के हिमाली क्षेत्र के बहुत से स्थानों में आज हल्की बर्फबारी होने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है ।
विभाग के अनुसार सुदूरपश्चिम, लुम्बिनी और बागमती प्रदेश के पहाड़ी और तराई भूभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है ।
कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के पहाडी भूभाग के एक–दो जगहों में भी हल्की बारिश होने की पूर्वानुमान है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि बाकी भूभाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे और एक–दो स्थानों में ही छीटपुट बारिश होने की संभावना है । मौसमविदों के अनुसार पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली के प्रभाव के कारण बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है ।
२७ गते की रात से ही सुदूरपश्चिम, कर्णाली और गण्डकी प्रदेश के हिमाली क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की बर्फबारी भी हुई है । साथ ही सुदूरपश्चिम और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी और तराई भूभाग के कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हुई है ।
ये बादल पुष २८ गते रविवार को पश्चिम से होते हुए पूर्व की ओर फैल रही है । मौसमविद के अनुसार सोमवार की रात से क्रमिक रुप में मौसम में सुधार आने की संभावना है । तराई में कुहासा लगना भी कम हुआ है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि रविवार को तराई के कुछ ही भागों में कुहासा लगा रहेगा ।

