लामिछाने होंगे आज काठमांडू जिला अदालत में उपस्थित
काठमांडू, पुष २८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति तथा पूर्व गृहमन्त्री रवि लामिछाने आज जिला अदालत काठमांडू में उपस्थित होंगे । काठमांडू के स्वर्णलक्ष्मी सहकारी धोखाधड़ी अभियोग में मुद्दा के कारण वो जिला अदालत में हाजिर होंगे ।
पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी धोखाधड़ी के मुद्दें में इसी पुष २५ गते जमानत में रिहा हुए लामिछाने को शुक्रवार को ही अदालत में हाजिर होने के लिए कहा गया था । लेकिन पोखरा से काठमांडू आने में शाम हो गई थी इसलिए वो आज अदालत में हाजिर होंगे । लामिछाने के विरुद्ध रुपन्देही के सुप्रिम सहकारी, चितवन के सहारा चितवन और पर्सा के सानो पाइला सहकारी में भी धोखाधड़ी के आरोप में मुद्दा दर्ता करने की तैयारी हो रही है


