Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् को दरकिनार कर सरकार ने अध्यादेश पारित किया है – माधव नेपाल

 

काठमांडू, पुष २८ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि सरकार में संसद् का सामना करने की हिम्मत ही नहीं है । इसलिए तो संसद् को दरकिनार कर सरकार ने अध्यादेश पारित किया है ।
ललितपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद सञ्चारकर्मी से बातचीत करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की कि संसद् का सामना करने, चर्चा करने, या फिर बहस कर समस्या का समाधान खोजने की सरकार में हिम्मत ही नहीं है ।
उन्होंने कहा कि “इस सरकार के पास साहस ही नहीं है कि यह संसद् का सामना करें, या फिर चर्चा, बहस से समस्या के समाधान की तलाश करें ।”
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार एकदलीय शासन उन्मुख है । यह एकदलीय शासन और सोच की शुरुआत की है । इसमें सभी को प्रयोग करने का प्रयास किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि “ये तो एकदलीय शासन में जाने का रास्ता अख्तियार कर रही है । उन्होंने कहा कि कोई भ्रम में नहीं रहे । “एकदलीय शासन की सोच, अभ्यास शुरु हो चुकी है वो तो अब सभी का प्रयोग करेंगे ।
उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि संसद् को दरकिनार कर सरकार ने अध्यादेश पारित किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *