लामिछाने पहुँचे काठमांडू जिला अदालत
काठमांडू, पुष २८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति एवं सहकारी धोखाधड़ी के आरोपित रवि लामिछाने काठमांडू जिला अदालत में उपस्थित हो चुके हैं । आज सुबह कार्यालय समय शुरु होने से पहले ही वो अदालत में पहुँच चुके हैं । उनके विरुद्ध काठमांडू जिला अदालत में मुद्दा दायर है । कालीमाटी स्थित स्वर्णलक्ष्मी सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में काठमांडू अदालत में मुद्दा दायर किया गया है ।
गुरुवार को लामिछाने को पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी धोखाधड़ी, संगठित अपराध और सम्पत्ति शुद्धीकरण सम्बन्धी आरोप में कास्की जिला अदालत ने ६५ लाख रुपये जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था । जमानत रकम देने के बाद उन्हें गुरुवार को ही छोड़ दिया गया था ।


