Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए भारत की दो कंपनियों ने निवेश के लिए ऋण देने की सहमति दी

 

काठमांडू, 13जनवरी

900 मेगावाट क्षमता की अपर कर्णाली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए भारत की दो कंपनियों ने निवेश के लिए ऋण देने की सहमति दी है। इसके अलावा नेपाल के बैंकों से भी ऋण लेने की सहमति के बाद जल्द ही इस परियोजना के शुरू होने का विश्वास जताया जा रहा है।

जीएमआर ने इस परियोजना को बनाने के लिए 2009 में टेंडर लिया था लेकिन निवेश का स्रोत नहीं मिल पाने के कारण अब तक यह शुरू नहीं पायी थी। अब भारत की दो बड़ी कंपनियों पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और इंडियन रिन्युवल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (आईआरईडीए) ने निवेश समझौते को स्वीकृति दे दी है।

यह भी पढें   मेरी कोल्ड कॉफी उबल रही है ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल

अपर कर्णाली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए इन दोनों ही भारतीय कंपनियों के तरफ से प्रति कंपनी 2080 करोड़ रूपये निवेश को मंजूरी दे दी गई है। यह दोनों भारत सरकार की स्वामित्व वाली संयुक्त उपक्रम है। नेपाल इन्वेस्टमेंट बोर्ड के प्रवक्ता प्रद्युमन प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि नेपाल के 9 अलग अलग बैंकों से 640 करोड़ रूपये ऋण की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते ही इन सभी निवेश करने वाले कंपनियों और बैंकों से अंतिम समझौता कर लिया जाएगा।

यह भी पढें   स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज का विराटनगर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

इस परियोजना की कुल लागत 14,632 करोड़ रूपये बताई गई है। 70 प्रतिशत ऋण बाहर से जुटाकर जीएमआर के तरफ से 30 प्रतिशत का निवेश किए जाने की जानकारी नेपाल इन्वेस्टमेंट बोर्ड के तरफ से दी गई है। अब तक 10 हजार करोड़ से अधिक निवेश की स्वीकृति मिल गई है।

जीएमआर के तरफ से निवेश नहीं जुटा पाने के कारण उसने नेपाल इलेक्ट्रिसिटी ऑथारिटी को 27 प्रतिशत शेयर मुफ्त में दे दिया है। इसके अलावा जीएमआर ने भारतीय कंपनी इरेडा को पांच प्रतिशत शेयर और सतलज जलविद्युत निगम को 34 प्रतिशत शेयर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *