नेपाली कांग्रेस का सरकार में सहभागी मंत्रियों के साथ बैठक शुरु
काठमांडू, माघ ३ – नेपाली कांग्रेस सरकार में सहभागी मंत्रियों के साथ बैठक शुरु कर चुकी है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा द्वारा बुलाई गई बैठक उनके निवास बुढ़ानीलकण्ठ में शुरु हो चुकी है ।
सभापति देउवा ने बुधवार कांग्रेस के सभी मंत्रियों को आज चर्चा के लिए बुलाया था । मंत्री बनने के बाद अपने काम की प्रगति विवरण और जिन समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ रहा है । इन समस्याओं के ब्रिफिङ करने के लिए देउवा ने कांग्रेस की ओर से सरकार में सहभागी मंत्रियों की बैठक बुलाई है ।


