Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोटरसाइकिलों की टक्कर में २ लोगों की मृत्यु १ घायल

 

काठमांडू, माघ ३ – कपिलवस्तु में दो मोटरसाइकिलों बीच टक्कर लगने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है ।
वाणगंगा नगरपालिका ११ स्थित भीतर के सड़क खण्ड में बीति रात करीब साढेÞ १० बजे नेपाली और भारतीय नम्बर के दो मोटरसाइकिल एक आपस में टकरा गए जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई ।
मृत्यु होने वाले में यूपी ५५ ए एच ७०९० नम्बर की मोटरसाइकिल चालक, कपिलवस्तु के शुद्धोदन गाँवपालिका के ३५ वर्षीय नेहामन अली और लु १० प ४४९६ नम्बर की मोटरसाइकिल चालक सैनामैना–४ के रहने वाले २७ वर्ष के रोमन थारु हैं ।

यह भी पढें   मनकामना केबलकार कल मंगलवार बंद रहेगा

जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के प्रवक्ता के अनुसार उन दोनों की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दरम्यान हुई । दुर्घटना में घायल हुए २६ वर्षीय अजय थारु का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com