Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोइराला और पूर्व ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेभर्ली बीच हुई मुलाकात

 

काठमांडू, माघ ३ – ब्रिटेन की यात्रा पर गए नेपाली कांग्रेस नेता डॉ. शेखर कोइराला ने संसद भवन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और पूर्व ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेभली से मुलाकात की है ।
इस मुलाकात में कोइराला और क्लेभर्ली के बीच नेपाल–ब्रिटेन सम्बन्ध, आपसी सहयोग जैसे विषयों को लेकर बातचीत हुई है । कोइराला ने नेपाल में ब्रिटेन द्वारा दिए गए सहयोग से बने आयोजनाओं में और सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया है ।
इससे पहले कोइराला ने तत्कालीन अनमिन के नेपाल प्रमुख ईयान मार्टीन से लंदन में मुलाकात की थी । मार्टीन ने नेपाल की शान्ति प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।
कोइराला के सचिवालय की ओर से दी गई जानकारी अनुसार मुलाकात के दौरान मार्टिन ने सुझाव दिया कि नेपाल की शांति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *