Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल एसबीआई बैंक के सीईओ में नियुक्ति हुए रामकुमार तिवारी

 

काठमांडू, माघ ३ – नेपाल एसबीआई बैंक के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत (सीईओ) और प्रबन्ध संचालक में रामकुमार तिवारी की नियुक्त हुई है । उन्हें भारतीय स्टेट बैंक ने नेपाल के लिए सीईओ बनाया है । उन्हें आज (माघ ३ गते) हुई सञ्चालक समिति की ५२४ वें बैठक में नेपाल के एसबीआई बैंक देखने के लिए सीईओ में नियुक्त किया गया है ।
उनका कार्यकाल आज से ही शुरु हो रहा है । इससे पहले भी वे भारतीय स्टेट बैंक के ही प्रतिनिधि बैंक के सीईओ थे । उनसे पहले दिपक कुमार दे सीईओ के रुप में बैंक में थे ।
उनका कार्यकाल कल ही समाप्त हुआ है । उन्हें भारतीय स्टेट बैंक ने वापस बुला लिया है । तिवारी १७ वर्षो से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *