Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी के पूर्व मुख्यमंत्री थापा पर हमला करने के मामले में दो कर्मचारी गिरफ्तार

 

काठमांडू, माघ ६ – कोशी प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के प्रदेश सभापति उद्धव थापा पर हमला करनेवाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । प्रमुख जिल्ला अधिकारी गोपालकुमार अधिकारी ने जानकारी दी है कि – शनिवार के दिन जब शिवसताक्षी स्थित दोमुखा पर्यटकीय स्थल में सम्पन्न नेपाल प्रेस युनियन झापा के साधारणसभा में सहभागी होकर वें अर्जुनधारा स्थित अपने निवास की ओर लौट रहे थे तभी उनपर पूर्वपश्चिम राजमार्ग के सुरुङ्गा खण्ड में हमला हुआ ।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूर्वमुख्यमंत्री थापा पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अनुसन्धान को आगे बढ़ाया जा रहा है । “पूर्वमुख्यमंत्री कार्यक्रम मों सहभागी होकर निवास वापस आ रहे थे । रास्ते में हमला हुआ । हमलावार व्यक्ति नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कर्मचारी होने की जानकारी मिली है । उनदोनों को पुलिस ने नियन्त्रण में ले लिया है ।”
हमले में थापा की आँखा और चेहरे में सामान्य चोट लगी है । विर्ता सीटी हॉस्पीटल में उपचार के बाद वे निवास पर लौट आए ।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *