Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छविलाल जोशी काठमांडू जिला अदालत में उपस्थित

 

काठमांडू, माघ ६ – पूर्व पुलिस नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) छविलाल जोशी काठमांडू जिला अदालत में उपस्थित हुए हैं । कालीमाटी स्थित स्वर्णलक्ष्मी सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण के अभियुक्त जोशी रविवार अदालत में उपस्थित हुए हैं यह जानकारी जिला पुलिस परिसर काठमांडू ने दी है । जोशी के विरुद्ध इससे पहले पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में भी मुद्दा चला था । कास्की अदालत में वो ८८ लाख रुपये जमानत देकर रिहा हुए थे । स्वर्णलक्ष्मी सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में ३९ लोगों को प्रतिवादी बनाकर मुद्दा दायर किया था ।
उनके ही साथ प्रतिवादी बने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति एवं पूर्वगृहमन्त्री रवि लामिछाने से कास्की अदालत ने ६५ लाख और जिला अदालत काठमांडू ने ६० लाख रुपये जमानत रकम की मांग की थी । जमानत रकम देकर लामिछाने रिहा हुए हैं ।
कास्की अदालत में जमानत के होने पर एक सप्ताह के बाद ही जोशी काठमांडू अदालत में उपस्थित हुए हैं । कास्की अदालत ने बीते गुरुवार को जमानत लेकर छोड़ने का आदेश दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *