अमेरिका में टिक–टॉक को बंद
काठमांडू, माघ ६ – अमेरिका में टिक–टॉक को बंद कर दिया गया है । प्रतिबंध लगने के कुछ घंटे पहली से ही कंपनी ने इसे बंद कर दिया । अमेरिका के टिक–टॉक यूजर्स को ऐप खोलने पर ’टिक–टॉक फिलहाल उपलब्ध नहीं है’ इस तरह के संदेश आ रहे हैं । यूजर्स इस संदेश के स्क्रीनशॉट को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं । अमेरिका में टिक–टॉक के १७ करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं ।
शनिवार को ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टिक–टॉक पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को बरकरार रखा था । राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार मानकर इस ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है । बता दें कि पिछले साल यूएस कांग्रेस ने एक कानून पास किया था जिसमें टिक–टॉक की पैतृक कंपनी बाइटडांस को अमेरिकी ऑपरेशन किसी अप्रुव्ड खरीददार को बेचने के लिए ९ महीने दिए गए थे । ऐसा न करने पर उस पर बैन लगाने की बात कही गई थी ।
हाल ही अमेरिका में चुने गए नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा है कि वह टिक–टॉक को ९० दिन और देना चाहेंगे । ऐसे में संभव है कि ट्रंप के पद संभालते ही अमेरिका में फिर से टिक–टॉक शुरू हो जाए ।


