Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश मुक्ति के लिए सशक्त आंदोलन की आवश्यकता हैं : राजेन्द्र महतो

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मधेश मुक्ति के लिए सशक्त आंदोलन की आवश्यकता है। राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी इसके लिए संघर्षरत है। उपरोक्त बातें शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर लहान में प्रथम मधेश आन्दोलन के प्रथम शहीद रमेश महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मधेश में एकल नश्लीय औपनिवेशिक शासन के विरोध में बिद्रोह किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मधेशी जनता ने बलिदान दिए लेकिन पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं हो सका है। असफलता के बाद संघर्ष करने के बजाय सत्ता में चिपक गये।जव तक मधेशी का संपूर्ण अधिकार नहीं मिलेगा। रमेश महतो सहित अन्य शहीदों के आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। राजेंद्र महतो ने कहा कि मधेशी के साथ थारू, पहाड़ के जनजाति, दलित,मुस्लिम,के सभ्यता तथा संस्कृति समृद्धि तथा संस्कृति की रक्षा के लिए एक जुट होकर संघर्ष करनेके लिए अपील किया। राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी का यही उद्देश्य हैं। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय,भरत साह सहित कई नेता उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com