ट्रंप के आश्वासन के बाद अमेरिका में टिक–टॉक फिर से शुरु
काठमांडू, माघ ७ – अमेरिका में टिक–टॉक को बंद कर दिया गया था । राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार मानकर इस ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया था । प्रतिबंध लगने के कुछ घंटे पहले ही कंपनी ने इसे बंद कर दिया था । लेकिन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के आश्वासन के बाद सोशल मीडिया ऐप टिक–टॉक ने अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर दी है ।
टिक–टॉक ने ये कदम तब उठाया है जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आश्वासन दिया है । अपने आश्वासन में उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ऐप को प्रतिबंध से राहत देने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे । टिक–टॉक ने अमेरिका में अपनी गतिविधियां बंद कर दी थी । टिक–टॉक को ऐसा कदम उस अमेरिकी कÞानून के आधार पर उठाना पड़ा था, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए ऐप पर प्रतिबंध की बात कही गई थी । ट्रंप ने ये भी कहा कि वो टिक–टॉक को प्रतिबंध से ९० दिन की छूट दे सकते हैं । अतीत में ट्रंप टिक–टॉक पर प्रतिबंध के पक्ष में रहे हैं । दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को टिक–टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कÞानून के पक्ष में फÞैसला सुनाया था । इसके बाद टिक–टॉक ने अमेरिका में प्रतिबंध लागू होने से कुछ घंटे पहले ही अपनी गतिविधियां बंद कर ली थी ।

