Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ५.४ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, माघ ७ – देशभर में मौसम आज सामान्यतया साफ रहेगा । आज सुबह पौने ६ बजे काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ५.४ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि हिमाली क्षेत्र के एक दो स्थानों में बर्फबारी की संभावना है । बाकी भूभाग में मौसम साफ ही रहेगा । आज सुबह तराई के अधिकांश स्थानों में कुहासा लगा हुआ है । पहाड़ी क्षेत्र में मौसम साफ ही रहेगा ।
कर्णाली प्रदेश के हिमाली भूभाग के कुछ स्थानों में बर्फबरी होन की संभावना मौसमविद् ने दी है । सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में बादल छाए रहेंगे । बाकी क्षेत्र में मौसम साफ ही रहेगा । आज सुबह काठमांडू का न्यूनतम तापक्रमम ५.४ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया है । दिन में २० से २२ डिग्री सेल्सियस तक तापक्रम रहेगा ।
देश में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है । कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश में पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली का भी आंशिक प्रभाव रहने का जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *