आइसीसी यू–१९ महिला टी–२० विश्वकप… आज का खेल नेपाल स्कॉटलैंड बीच
काठमांडू, माघ ७ – आइसीसी यू–१९ महिला टी–२० विश्वकप क्रिकेट में आज नेपाल अपना दूसरा मैच खेल आज स्कॉटलैंड के साथ खेलने जा रहा है । ये खेल मलेशिया में खेला जा रहा है । मलेशिया के बंगी स्थित वाइएसडी–युकेएम क्रिकेट ओवल में आज का खेल नेपाली समय अनुसार खेल दोपहर सवा १२ बजे शुरु होगा । अपने पहले ही खेल में नेपाल बंगलादेश से पाँच विकेट ने पराजित हो गया था । इस मैच में नेपाल ने केवल ५२ रन ही बनाए थे ।
इसी तरह स्कॉटलैंड भी पहले खेल में आस्ट्रेलिया से पराजित हुआ था । समूह डी में रहे नेपाल को सुपर सिक्स में पहुँचने के लिए कम से कम एक खेल में जीतना ही होगा । समूह चरण का अन्तिम खेल नेपाल बुधबार को आस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा ।
नेपाली टीम– पूजा महतो (कप्तान), सोनी पाख्रिन (उपकप्तान), सना प्रवीण, ज्योत्स्निका मरासिनी, कुसुम गोदार, अलिशाकुमारी यादव, सावित्री धामी, तिर्सना विक, किरण कुँवर, रिया शर्मा, रचना चौधरी, सीमाना केसी, स्नेहा महरा, अनु कडायत, कृश्मा गुरुङ।


