बिग बॉस सीजन १८ के विजेता बने एक्टर करणवीर मेहरा
काठमांडू, माघ ७ – मशहूर भारतीय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन १८ के विजेता बने हैं एक्टर करणवीर मेहरा । बिग बॉस अभी का सबसे चर्चित टेलीवीजन शो है । इसके विजेता को लेकर लोक चर्चा करते हैं, प्रतीक्षा करते हैं । बीते १०५ दिनों से टेलीवीजन शो “बिग बॉस” कलर्स टीवी पर चल रहा था ।
इस कार्यक्रम में विजेता दर्शकों के वोटों के आधार पर किया जाता है । दर्शकों ने उन्हें अपना वोट देकर विजेता बनाया है । करणवीर मेहरा को शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता घोषित किया । उन्होंने यह जीत विवियन डिसेना और रजत दलाल को शिकस्त देकर हासिल की । इस शो के पहले रनर अप विवियन डिसेना रहे । दूसरे रनर अप रहे रजत दलाल । करणवीर ने शो की ट्राफी के साथ, ५० लाख की ईनामी धनराशि भी जीती है ।
अपनी इस जीत के बाद करणवीर मेहरा ने कहा – हम जिस पल का इंतजÞार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है । उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि ‘जनता का लाडला’ जीत गया है ।

