पिस्तोल लेकर नेपाल आनेवाले ४ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, २३ जनवरी । पिस्तोल लेकर नेपाल आनेवाले ४ भारतीय नागरिक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर ने ३४ वर्षीय जीवनसिंह जिमेवाल, ३१ वर्षीय कोमल विष्ट, ३४ वर्षीय उम्मीदसिंह अधिकारी और २८ वर्षीय संजय जेठी को भीमदत्त नगरपालिका–६ ऐठपुर से गिरफ्तार किया है ।
कंचपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि उन लोगों के पास पिस्तोल है । सूचना अनुसार परिचालित पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । कंचपुर पुलिस के अनुसार जीवनसिंह जिमेवाल यूके ०६ एआर ०८४६ नम्बर की कार चला रहे थे । कार की सिट में पिस्तोल को छीपा कर रख गया था । अन्य तीन व्यक्ति उनके ही कार में सवार थे । चारों व्यक्ति और कार को नियन्त्रण में लेकर पुलिस ने अनुसंधान शुरु की है ।

