Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनावश्यक जांच और मुद्रा विनिमय की समस्याओं को समाप्त किया जाएगा : मुख्यमंत्री कार्की

 

विराटनगर -24जनवरी

कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिकमत कुमार कार्की ने कहा है कि उन्होंने भारतीय पर्यटकों की नेपाल यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एक योजना पेश की है। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि वे 2082 को ‘कोशी पर्यटन वर्ष’ के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

सुनसरी के कोशी टप्पू में नेपाल और भारत के मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री कार्की ने नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों के समक्ष आने वाली अनावश्यक जांच और मुद्रा विनिमय की समस्याओं को समाप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बिहार और पश्चिम बंगाल से पर्यटकों को नेपाल लाने के लिए आवश्यक समन्वय और व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले वर्ष से बजट में वृद्धि की जाएगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा।

यह भी पढें   गणेश नेपाली के परिवार जनों ने की शिकायत दर्ज

कोशी प्रदेश सरकार 1 गते बैसाख को तेरह्थुम के मिल्के जलजला क्षेत्र में पर्यटन वर्ष का औपचारिक उद्घाटन करने वाली है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *