Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, माघ ११ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड दाङ पहुँचे हैं । विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रचण्ड दाङ पहुँचे हैं । ये जानकारी उनके सचिवालय ने दी है । उनके सचिवालय अनुसार प्रचण्ड आज तुलसीपुर के अरनिको मैदान में होने जा रही पार्टी के नगर अधिवेशन उद्घाटन तथा खबरदारी सभा को सम्बोधन करेंगे । तुलसीपुर के बटोलपुर में शहीद परिवारों के साथ मुलाकात कर वहीं खाना खाकर सभा में सहभागी होने का कार्यक्रम तय की गई है । अध्यक्ष प्रचण्ड तुलसीपुर के सभा के बाद शहीद स्मृति आवासीय माविमा पहुँचक शहीद सन्तति से मुलाकात करेंगे और शाम को घोराही में उद्योगी व्यापारियों से भी मिलेंगे । प्रचण्ड कल घोराही और देउखुरी में होने वाले कार्यक्रम को सम्बोधन कर वापस काठमांडू लौटेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *