काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास
काठमांडू, आषाढ़ २७ – काठमांडू के बुद्धनगर में एक ४५ वर्षीय आश्विन राउत ने भी आत्मदाह का प्रयास किया है । शनिवार की सुबह उसने अपने शरीर में आग लगा ली है ।
काठमांडू प्रहरी के प्रवक्ता पवन भट्टराई ने जानकारी दी कि सुबह के लगभग सवा ६ बजे राउत ने अपने घर के रसोईघर में आत्मदाह का प्रयास किया है ।
उनके अनुसार राउत को प्रहरी ने बचाव कर लिया है और इलाज के लिए वीर अस्पताल पहुँचा दिया है । चिकित्सकों के अनुसार राउत का शरीर ५० प्रतिशत जल गया है ।
बताया गया है कि राउत की पत्नी अपने बेटे के साथ बुद्धनगर में रह रही थी । घटना के समय उनकी उनकी पत्नी और बेटा घर में नहीं थे । उन्होंने आत्मदाह का प्रयास क्यों किया है इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है ।

