आधी रात को कीर्तिपुर के होल्डिंग सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी
काठमांडू, आषाढ़ २७ – कीर्तिपुर के होल्डिंग सेन्टर में बाढ़ का पानी घुस गया है । बीति रात कीर्तिपुर नगरपालिका–१० सुन्दरीघाट स्थित बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद,सुकुम्बासियों के रहने के लिए बने होल्डिंग सेन्टर में बाढ़ का पानी घुस गया । काठमांडू प्रहरी परिसर के प्रवक्ता एसपी पवन भट्टराई ने जानकारी दी कि मध्यरात १ बजे बाढ़ का पानी घुसने के बाद सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर ६३ सुकुम्बासियों को वहाँ से बचाया गया और उन सभी को त्रिभुवन विश्वविद्यालय के स्मृति भवन में रखा गया है ।
उन्होंने कहा कि ‘बाढ़ का पानी घुसने के तुरंत बाद ही उनलोगों को सुरक्षित स्थान में रखा गया है । बचाव के लिए सुरक्षाकर्मियों ने रबरबोट का प्रयोग किया था । बाढ़ का पानी घुसने के कारण सुकुम्बासियों के कपड़े लत्ते, तथा उनके अन्य सामान भीग गए हैं । होल्डिंग सेंटर से कुछ लोगों ने बाहर नहीं आए । शनिवार की सुबह उनके खाने, पीने और अन्य आवश्यक खाद्यान्न की व्यवस्थापन का कार्य हो रहा है ।


