महिला फाउंडेशन ने नवनिर्वाचित को किया सम्मान
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकरब। तराई मधेश महिला फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष सुनीता साह क्रांति ने राजविराज में सप्तरी जिला के पत्रकार महासंघ के
नवनिर्वाचित जिला समिति, प्रदेश तथा केन्द्रीय पार्षद तथा केन्द्रीय सदस्य सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र तथा उपहार देकर को सभी को सम्मानित किया।इस अवसर पर सुनीता साह क्रांति ने कहा कि पत्रकार देश के चौथे अंग होता है। राष्ट्र के निर्माण में उनका अहम भूमिका होता है। इसलिए पत्रकार समाज तथा जन सरोकार बिषयों को अपनी लेखनी से उजागर करें। नेपाल पत्रकार महासंघ सप्तरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवण कुमार देव इस अवसर पर कहा कि इस सम्मान से पत्रकार का सम्मान बढा है। पत्रकार महासंघ जनहित तथा समाज उत्थान से जुड़ी समस्या को कलम के द्वारा उजागर करेगा।यह पत्रकारों का दायित्व बनता है।


