नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा द्वारा स्वास्थ्य तथा सफाई तालीम
नेपालगंज,(बाँके) पवन जायसवाल २०७१ माघ २७ गते ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के आयोजना में सहभागितात्मक स्वास्थ्य तथा सरसफाई जागृतिमूलक तालीम माघ २७ गते मंगलवार को नेपालगंज में सम्पन्न हुआ है ।
स्वीस रेडक्रस के सहकार्य मे नेपालगंज उपमहानगरपालिका क्षेत्र के अन्दर के सामुदायिक विद्यालय तथा मदरसा में संचालन हो रहा विद्यालय स्तरीय सरसफाई कार्यक्रम अन्तर्गत तालीम आयोजन किया गया है ।
विद्यालय स्तरों से ही बालबालिकाओं में सरसफाई सम्बन्धी जनचतेना अभिबृद्धि होकर विद्यालय और समुदाय स्तर में स्वस्थ्य वातावरण सृजना कराने के अभिप्राय से विद्यालय व्यवस्थापन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और बालबालिकाओं को अलग–अलग चरण में ३÷३ दिन के लियें यह तालीम प्रदान किया गया है नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाके जिला शाखा ने जानकारी दी है ।
तालीम में रेडक्रस अभियान, नेपाल में सरसफाई का विद्यमान अवस्था और असर, शौचालय क्यों और इस का महत्व तथा विद्यालय में इस का प्रभाव, खुला दिसामुक्त के लियें न्यूनतम तथा पूर्ण सरसफाई का आधार, समुदाय के अगुवाई में संचालित पूर्ण (ऋीत्क्) और विद्यालय के अगुवाई में संचालित (क्ीत्क्) कार्यक्रम की अवधारणा, परिचय और सिद्धान्त, सरसफाई को परम्परागत पद्दति और ऋीत्क् पद्दति में फरक लगायत विषयों में प्रशिक्षण दिया गया है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के जिला शाखा अन्तर्गत रहे स्वास्थ्य समिति संयोजक राकेश बहादुर श्रीवास्तव के अध्यक्षता में हुआ शुभरम्भ और समापन कार्यक्रम में नेरेसो बा“के शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना, उपसभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ, मन्त्री अजीज अहमद सिद्धिकी, बरिष्ठ अधिकृत दोलखबहादुर डा“गी, जिला शिक्षा कार्यालय बा“के के विद्यालय निरीक्षक जीवन न्यौपाने लगायत लोगों मन्तव्य तथा प्रमाण पत्र वितरण किया था ।
प्रशिक्षण में सहजकर्ताओं में नेरेसो बा“के शाखा के कार्यक्रम अधिकृत निरञ्जना मल्ल, रीता गिरी, रामकृण्ण चौधरी और पुूनम थापा रही थी नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बा“के शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने यह जानकारी दी है ।

