Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका मे ‘सवच्छ शहर, सभी का रहर’ अभियान

 

DSC_0152नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, २०७१ माघ २६ गते ।
बाँके जिला के नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका में स्वास्थ्य के लियें सफाई अभियान का शुभारम्भ माघ २४ गते शनिवार को किया गया है । ‘सफा शहर, सभी का रहर’ नाराओं के साथ नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका ने औपचारिक रुप में शनिवार से ही अभियान को सार्थक उन्मुख बनाया है ।
नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका नगर को सफा और सुन्दर बनाने की सचेतना के साथ साथ सभी लोगों को स्वःस्फुर्त सहभागिता के लिये वडा वासीयों को अग्रसर कराया गया था । ‘फोहर सून्य’ को अवधारणा आगे बढाया है नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका ने अब से साप्ताहिक रुप में सचेतना एवं कूडा व्यवस्थापनयुक्त सरसफाई अभियान सञ्चालन करने जा रहा है ।
नेपाल स्वच्छ वातावरण सृजना केन्द्र और आई. आर. डिसी के सहकार्य में बाके जिला के वडा नागरिक मञ्च वडा नम्बर ५ के अगुवाई में बसपार्क से सचेतना की रैली  निकाली गई थी । सुबह निकाला गया सरसफाई अभियान की रैली सेतु विक चौक, सल्यानीवाग होते हुयें  त्रिवेणीमोड में  पहुचकर सभा में परिणत हुई थी । चेतनामूलक प्लेकार्ड, विभिन्न सचेतनामुलक व्यानरों के साथ रैली में स्थानीय वडावासी, प्रहरी, नगरवासीयों की सहभागिता रही थी ।
रैली को समापन के बाद में कार्यक्रम को सम्वोधन करते हुयें नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका के कार्यकारी अधिकृत विष्णु प्रसाद भुषाल ने सरसफाई अभियान को  सभी लोगों की पहल और सहकार्य में थप सशक्त और प्रभावकारी बनेगी बताया । वडा नम्वर ५ के वडा संयोजक केशवराज भटराई ने चेतनामूलक रैली में सहभागिता हुयें  सभी लोगों को धन्यवाद देते हुयें यह अभियान निरन्तर रुप में आगे  बढाने सभी लोगों से  अपील भी किया है । वडा नम्बर ५ से शुरु किया गया यह अभियान को उपमहानगरपालिका २७ वडा मी  ही बारी बारी  प्रत्येक शनिवार  को सुबाह ८ बजे से १० बजे तक अभियान को निरन्तर किया जाउगा बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *