जनता समाजवादी पार्टी की केन्द्रीय समिति की बैठक शुरु
काठमांडू, माघ १२ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) की केन्द्रीय समिति की बैठक शुरु हो गई है । पार्टी की भावी रणनीति और मधेश के मुद्दा सम्बन्धी विषय में चर्चा के लिए यह बैठक की जा रही है ।
शनिवार पर्सा के वीरगंज स्थित पुजन होटल में केन्द्रीय अध्यक्ष अशोककुमार राई की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक प्रारम्भ होने की उपमहासचिव एवम् संघीय खानेपानी मंत्री प्रदीप यादव ने जानकारी दी ।
यादव ने कहा है कि ‘हमारी पार्टी की केन्द्रीय समिति की बैठक प्रारम्भ हो चुकी है । बैठक में विभिन्न राजनीतिक, संगठनात्मक तथा समसामयिक तथा पार्टी की भावी रणनीति और मधेश के मुद्दासम्बन्धी विषय में गहन चर्चा की जाएगी ।
बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष राई, संघीय परिषद् अध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ, सहअध्यक्ष रेणुकुमारी यादव, उपाध्यक्ष तथा मन्त्री नवलकिशोर साह सुडी, खानेपानीमन्त्री यादव, उपाध्यक्ष सुशीला श्रेष्ठ, उपाध्यक्ष रन्ध्वजकन्दनवा लिम्बू, महासचिव मोहम्मद इश्तियाक राई, सचिव वीरेन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष रञ्जु झा आदि केन्द्रीय समिति के सदस्यों की सहभागिता है । ये बैठक रविवार तक चलेगी ।

