Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो द्वारा स्थापित पार्टी राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी को निवार्चन आयोग ने रजिस्टर्ड कर लिया है। राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के201 में क्रमवार पार्टी में रजिस्टर्ड हुआ है। निर्वाचन आयोग ने गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। नेपाल सद्भावना पार्टी से राजनीति सफर करने वाले राजेंद्र महतो स्व.गजेनद्र नारायण सिंह के विश्वास थे। नेपाल सद्भावना पार्टी से चुनाव जीतने के बाद वे नेपाल सरकार में वाणिज्य आपूर्ति, स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री बने थे। उसके बाद कुछ दिनों के लिए उप प्रधानमंत्री भी बने थे।वे सर्लाही से सांसद बने थे फिर वे एक बार धनुषा जिला से भी सांसद बने थे। लोसपा पार्टी में अध्यक्ष भी बने थे।महंथ ठाकुर से मतभेद के बाद वे लोसपा छोड़कर राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा गठन कर मधेशी के साथ खस वर्ग के दलित, आदिवासी को भी इस मुहिम में शामिल किया।जिसका भरपूर सहयोग मिला। राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी को निवार्चन आयोग द्वारा रजिस्टर्ड होने तथा चुनाव चिन्ह मिलने उनके पार्टी के नेताओं में काफी खुशी है।राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य हिंदी भाषा अभियानी रमन पांडेय, राजीव झा,संजय कुमार सिंह,संजय कुमार चौधरी,विनोद साह, दीपक झा,राम कृपाल साह सहित नेताओं ने कहा है कि अव पूरे देश में पार्टी का प्रचार प्रसार तथा सदस्यता अभियान तथा संगठन मजबूती पर बल दिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *