Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी नगर परिषद में झंडोत्तोलन को लेकर तैयारी पूरी 

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र ) । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडोत्तोलन को लेकर जोगबनी नगर परिषद में साफसफाई का काम तेज गति से चल रहा है जिसे देर संध्या तक पूरा कर लिया जाएगा ।शहर के प्रबुद्धजनों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है । किसी को आमंत्रण देना न छूटे इसके लिए मुख्य पार्षद रानी देवी , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व समाजसेवी रोहित यादव खुद मनरेटिंग कर रहे है । मिठाई का पैकेट बनाया जा रहा है। बोर्डर स्थित गांधी चौक और नगर परिषद में मुख्य पार्षद के हाथों  झंडोत्तोलन होना है ।
स्थानीय जोगबनी थाना में भी झंडोत्तोलन  कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हो इसको लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सक्रिय रूप से लगे हुए है ।
इसके अलावा विभिन्न विद्यालय में परेड का पूर्वाभ्यास चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com