काठमांडू उपत्यका में आज और कल पाँच घण्टें बिजली में कटौती
काठमांडू, माघ १७ – काठमांडू उपत्यका के कुछ स्थानों में आज और कल पाँच घण्टें बिजली में कटौती होगी । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के अनुसार आज शंखमुल फिडर (बानेश्वर)अन्तर्गत दोभान पुल आसपास के क्षेत्रों में बिजली अवरुद्ध होगी ।
इसी तरह कल केएससी और ओल्ड एयरपोर्ट फिडर (बानेश्वर)अन्तर्गत आलोकनगर के आसपास के क्षेत्रों में भी पाँच घण्टें विद्युत् अवरुद्ध की जाने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है । सुबह ११ बजे से लेकर दिन के ४ बजे तक विद्युत् आपूर्ति बन्द रहेगी । कुलेश्वर, बानेश्वर, जोरपाटी और कीर्तिपुर वितरण केन्द्र अन्तर्गत के विद्युतीय वितरण लाइन भूमिगत करने के कार्य के लिए विद्युत् अवरुद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।

