गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर माइतीघर में प्रदर्शन
काठमांडू, माघ २३ – गृहमंत्री रमेश लेखक के इस्तीफा की मांग करते हुए कुछ लोगों ने काठमांडू के माइतीघर में प्रदर्शन किया है । प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अन्तरजातीय बालविवाह के विषय में गृहमंत्री के ही निर्देशन पर अत्याचार किया गया है । प्रदर्शन में सहभागी दलित अधिकारकर्मी खगेन्द्र सुनार के साथ ही अन्य का भी कहना है कि गृहमन्त्री ने दलितों पर अत्याचार किया है ।
सुनार का आरोप है कि राज्य के निकाय में बैठे लोग ही दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वो दलितों के साथ हो रहे भेदभाव पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की राय मांगेंगे । इसी तरह, सुनार ने यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी कार्यालय, दलित आयोग और अन्य निकायों में धरना देंगे ।
वहीं गृह मंत्रालय ने अंतरजातीय बाल विवाह के मुद्दे पर समाज में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बारे में भ्रामक खबरें प्रकाशित करने पर आपत्ति जताई है । मंत्रालय ने कहा है कि वह समाज में छुआछूत और बढ़ते जातिगत भेदभाव को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है ।


